संदेश

मार्च, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

CORONA EFFECTS

विक्रमी संवत 2077 के राजा बुध और मंत्री चंद्रमा हैं। बुध के लिए सजलं महीतलं गृहे गृहे तूर्यविवाहमंगलम् प्रकुर्वते विप्रसुरार्चनं नराः सौख्यं सुभिक्षं धनधान्यसंकुलम्  और चंद्रमा के लिए बहुसस्यवत्यपि धरा रमते सुखमण्डिता वियति वारिधरा बहुवर्षिणो जनपदाः सुखराशिसुशोभिताः बताया गया है। जहाँ तक पंचांग की बात है वह सामान्य ग्रह गणनाओं पर बने होने के साथ प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव को दिखाते हैं। मार्च-अप्रैल में मौसम परिवर्तन के चलते ठंडी-गर्मी होती है जिससे वातावरण में विषाणुओं की संख्या बढ़ती है। इन्ही महीनों में पहले चेचक (बड़ी माता) फैलती थी। छोटी माता (चिकनपॉक्स) का विषाणु वैरिकाला जोस्टर भी इस समय सक्रिय होता है इसलिए पंचांग में वर्ष के इन महीनों में विषाणुजनित रोगों को लेकर लिखा मिलता है। होली के बाद नवदुर्गा भी इसलिए रखे गए हैं जिससे उपवास रखने से शारीरिक शुद्धि बनी रहे। आम अधिक खाने पर जामुन काम करता है और प्रकृति में दोनों एक साथ ही आते हैं। शास्त्र प्राकृतिक आपदाओं को राजा के विधर्मी होने से जोड़ते हैं और शमन हेतु राजा को हटाने का विधान करते हैं। आपदा स्थानीय हो अथवा प्रादेशिक...